Library

About the Library - 

           पुस्तकालय में काफी संख्या में पुस्तकें उपलब्ध हैं एवं समय समय पर आवश्कतानुसार और भी पुस्तकें खरीदने का प्रावधान है | विषय सम्बन्धी पुस्तकों के अतिरिक्त निर्देश ग्रन्थ (reference book) भी हैं | विभिन्न पत्र पत्रिकाएँ भी मँगाई जाती हैं |


नियम :

  • रविवार एवं अन्य अवकाश दिवसों में ग्रंथालय बंद रहेगा | अन्य दिनों व विशिष्ट दिनों/समय में खुला रहेगा |
  • समय-समय पर ग्रंथालय की सूचना और ज्ञापन द्वारा प्राप्त करने की तिथि और समय ज्ञापित होता रहेगा |
  • पुस्तक किसी भी शर्त पर विद्यार्थी अन्य व्यक्ति या विद्यार्थी को नहीं दे सकता |
  • निर्धारित तिथि को पुस्तक ग्रंथालय में न लौटने पर आर्थिक दण्ड देना होगा, यह राशि 50 पैसे प्रतिदिन है|
  • ग्रंथालय कार्ड खो जाने या नष्ट होने पर 10/- रु. आर्थिक दण्ड देने पर पुनः बनाया जायेगा |
  • वह आचरण कदापि क्षम्य नहीं होगा कि महाविद्यालय में उपस्थित न होने पर ग्रंथालय की पुस्तकें लौटने में विलम्ब हो रहा है | यदि निर्धारित तिथि के दिन छुट्टी हो तो आगामी कार्य दिवस में ग्रन्थ देय होगा |
  • ग्रन्थ के खो जाने या क्षतिग्रस्त हो जाने पर विद्यार्थी का दायित्व होगा कि वे उस ग्रन्थ कि नई प्रति ग्रंथालय में जमा करें यदि ऐसा नहीं करते तो उसे ग्रन्थ की कीमत के साथ आर्थिक दण्ड देना होगा जो प्राचार्य द्वारा उसी समय निर्धारित किया जाएगा |
  • प्राचार्य को यह विशेषाधिकार है की वह किसी विद्यार्थी को ग्रन्थ प्राप्त करने से निषिद्ध कर सकता है | ग्रंथालय का प्रत्येक ग्रन्थ विद्यार्थियों की निधि है, इसकी रक्षा करना आपका कर्तव्य हिया |
  • अ.जा./अ.ज.जा. के छात्रों के लिये बुक बैंक की सुविधा है |
  • AVAILABLE BOOKS :

    क्र. श्रेणी बुक संख्या
    1. टोटल बुक (जनरल) 10280
    2. SC 238
    3. ST 169
    4. BPL 506

     

    READING ROOM :

     

    • पत्र-पत्रिकाओं का अध्ययन किया जा सकता है |
    • किसी पत्र-पत्रिका या पाक्षिक पत्रों को ग्रंथालय से बाहर ले जाने की अनुमति नहीं है |
    • किसी प्रकार की क्षति पहुँचाने पर पूर्तिविद्यार्थी को करनी पड़ेगी |
    • पत्रिकओं की पुरानी प्रतियाँ ग्रंथालय की अनुमति से प्राप्त हो सकेगी एक समय में एक ही प्रति मिलेगी |
    • वाचनालय और ग्रंथालय में शांति एवं अनुशासन बनाये रखना अनिवार्य है |

 
 
 

If you Have Any Questions Call Us On +91 9575738286